फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो लाख नकदी और बुलेट न मिलने से शादी से इन्कार, प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
खेमानंदपुर गांव की एक युवती की सगाई प्रतापगढ़ के खाखापुर गांव के युवक से हुई थी। आरोप है कि सगाई के माह बाद लड़के पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये नकदी और बुलेट की मांग की। लड़की पक्ष ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती के पिता कुंवर बहादुर ने सोरांव थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सगाई में हैसियत के अनुसार उपहार दिए थे, लेकिन सगाई के कुछ दिनों बाद अमर बहादुर व उसके परिवार ने नई मांगें शुरू कीं। युवती के पिता ने सोरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें अमर बहादुर, रामबाबू, बबलू, सुनीता देवी, पूजा, रीता, राजकुमार और वीरेंद्र कुमार समेत 11 लोग नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें