फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोगकर्मी, वकील से भी दिल्ली में पूछताछ

Tue, 03 Jul 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
सीबीआई ने पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पूछताछ शुरू करने से पहले सीबीआई ने आयोग के कुछ कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को दिल्ली बुलाया था और उनसे भी पूछताछ की थी। इस दौरान मिले सुरागों के आधार पर अब पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दोबारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आयोग के जिन कर्मचारियों से सीबीआई ने इलाहाबाद कैंप कार्यालय में पूछताछ की थी, उन्हीं में से कुछ को दिल्ली बुलाया गया था। इसके अलावा जिन शिकायकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर सीबीआई को ठोस प्रमाण सौंपे हैं, उनसे भी दिल्ली में पूछताछ की गई। शिकायतकर्ताओं से मिले सुरागों के आधार पर आयोग के कुछ कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि उनसे भी सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अब इन्हीं सुरागों के आधार पर पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

सीबीआई पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों से दोबारा पूछताछ कर रही है। इससे पहले इलाहाबाद के कैंप कार्यालय में भी उनसे लंबी पूछताछ हुई थी और इसके बाद सीबीआई ने पीसीएस-2015 में धांधली को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत सीबीआई ने संदिग्ध चयनितों को दोबारा नोटिस जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को मिले ठोस सुबूतों के आधार पर इनमें से कुछ चयनितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस बीच इलाहाबाद में सीबीआई की नई टीम भेज दी गई है और टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक टीम को मुख्यालय से विशेष दिशा-निर्देश देकर भेजा गया है और टीम उसी आधार पर यहां कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें