इसी खंडहर में मिला मासूम का शव।
- फोटो : अमर उजाला।
हिरासत में लेकर पूछताछ में उगले राज
उन्हें बुलाकर पूछताछ की गई तो एक खुलासा यह हुआ कि जिस खंडहर में मासूम का शव मिला, वहां शाम को वह दोनों भी गए थे। यह भी बात सामने आई कि मासूम ने उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। अफसर इस मामले में यही कह रहे हैं कि जांच जारी है। डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चेहरे, सिर व पेट पर किए थे वार
हत्यारों ने चेहरे, सिर व पेट पर वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चार गहरे जख्म के निशान मिले हैं। इनमें से सिर व चेहरे पर लगी चोट ही उसके लिए घातक साबित हुई। बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
घर में मचा रहा कोहराम
उधर पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव घर लाए जाने पर कोहराम मच गया। माता-पिता समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मासूम का पिता कामरान रामपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसका और मासूम की मां नवसीन को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके दो बेटों में तमीम (6) छोटा था।