फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 20 Jul 2024 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोकड़ी गांव निवासी बिरहा पटेल का छोटा बेटा लालू पटेल (5) खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा था। ऊबड़ खाबड़ जमीन पर ट्रैक्टर चलने के दौरान वह छिटककर नीचे गिर गया। जब तक ट्रैक्टर चालक की नजर उस पर पड़ती तब तक रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर रोटावेटर। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव शनिवार को सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे मासूम की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


रोकड़ी गांव निवासी बिरहा पटेल का छोटा बेटा लालू पटेल (5) खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा था। ऊबड़ खाबड़ जमीन पर ट्रैक्टर चलने के दौरान वह छिटककर नीचे गिर गया। जब तक ट्रैक्टर चालक की नजर उस पर पड़ती तब तक रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गई। आंख के सामने मासूम की मौत देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों ने बिना देर किए शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें