अरैल से अंदावा तक छह लेन का पुल
रिंग रोड निर्माण के लिए गंगा पर अरैल (नैनी) से शुरू होकर अधवा (झूंसी) पर उतरने वाला 3.2 किमी लंबा छह लेन का पुल भी बनाया जाएगा। सरकार भूमि अधिग्रहण के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी।
एमपी जाने वाले वाहनों को होगी सुविधा
प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कानपुर होते हुए एमपी जाने वाले वाहनों को प्रयागराज में इंट्री नहीं करनी पड़ेगी। उधर मध्य प्रदेश से कानपुर होते हुए वाराणसी जाने वालों लोगों को भी सुविधा होगी।
इनर रिंग रोड निर्माण की तैयारियां जोरों पर है। समय सीमित रह गया है, जिसके लिए पहले फेज के काम की टेंडर प्रक्रिया इस महीने पूरी हो जाएगी। अगले महीने के अंत में कार्यदायी संस्था काम शुरू कर देगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।