पीजीएटी-1 के तहत एलएलबी, एमकॉम एवं एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमों, पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत एमसीए, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमवोक, मीडिया स्टडीज एवं पीजीडीसीए में दाखिले होने हैं।
इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने एनटीए की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में इविवि का विकल्प भरा था।
सीयूईटी का परिणाम घोषित होने के बाद इविवि की ओर से स्नातक प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे और इसी आधार पर काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति का कहना है कि 10 जुलाई को विश्वविद्यालय खुलने के बाद 11 जुलाई से विभागों को क्रेट एवं पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम भेजे जाएंगे। 11 जुलाई से ही यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कराने की तैयारी है।