फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुटी बवाल में घायल महिला की भी मौत

विज्ञापन
Injured woman also died in Shivkuti ruckus
विज्ञापन
शिवकुटी बवाल में मृतकों की संख्या तीन हुई
विज्ञापन

हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान थमी सांसें
लाठी-डंडों से हुआ था हमला, दो की मौके पर हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी के नया गांव में दीपावली के दूसरे दिन हुए बवाल में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। हमले में घायल सुषमा देवी (50) की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में सांसें थम गईं। शिवकुटी के नया गांव में 28 अक्तूबर की रात आनंद भारतीय(32) व उसके दोस्त जुनैद(25) निवासी शिलाखाना तेलियरगंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिसमें जुनैद की मौके जबकि आनंद की अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना पुरानी रंजिश व जमीन विवाद में अंजाम दी गई थी। इस घटना में बीचबचाव करने आई आनंद की मां सुषमा पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए थे। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं थीं। घटना के बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर ले जाया गया तो वहां चीखपुकार मच गई। जिसके बाद रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एहतियातन मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। भारी फोर्स की मौजूदगी में ही शव घाट तक ले जाया गया।
विज्ञापन

दो आरोपी अब भी पकड़ से दूर
इस मामले में आनंद के फुफेरे भाई नन्हे समेत उसके तीन साथियों संतोष, दीपचंद व दीपू पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दीपू को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि नन्हे दो दिन पहले पकड़ा गया। हालांकि संतोष व दीपचंद को अब तक शिवकुटी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसे लेकर परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें