फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कौशांबी के ख्वाजा कड़कशाह में 52 बीघे में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, प्रशासन ने चिन्हित की भूमि

Mon, 22 May 2023 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की तैयारी है। पहला क्षेत्र जिला मुख्यालय मंझनपुर के पास भेलखा में प्रस्तावित है। इसके लिए 200 बीघे भूमि पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। दूसरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा में महीनों से भूमि तलाशी जा रही थी।
विज्ञापन
कड़ा के ख्वाजा कड़कशाह में औद्योगिक क्षेत्र की चिन्हित की गई भूमि का नक्शा देखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए सिराथू तहसील के कड़ा स्थित ख्वाजा कड़कशाह में 52 बीघे भूमि चिह्नित कर ली गई। प्रशासन ने इसका प्रस्ताव उद्योग निदेशालय कानपुर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


जिले में दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की तैयारी है। पहला क्षेत्र जिला मुख्यालय मंझनपुर के पास भेलखा में प्रस्तावित है। इसके लिए 200 बीघे भूमि पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। दूसरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा में महीनों से भूमि तलाशी जा रही थी। अब ख्वाजा कड़कशाह में प्रशासन ने 52 बीघे भूमि चिह्नित की, जो विकास के लिए उपयुक्त है।

प्रशासन ने 11 मई को उद्योग निदेशालय कानपुर को प्रस्ताव भी भेज दिया है। निदेशालय अपनी मुहर लगाकर इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजेगा। मंजूरी मिलने के बाद भूमि उद्योग विभाग के नाम दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद क्षेत्र को विकसित करने के लिए बजट जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेलखा के औद्योगिक क्षेत्र को स्वीकृति का इंतजार
भेलखा में वृहद औद्योगिक क्षेत्र के लिए पिछले साल अक्तूबर में प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। इससे उन उद्यमियों में मायूसी है, जिन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अपना उद्योग लगाने की मंशा के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन किया था। भरवारी के राजेश केसरवानी, मंझनपुर के सुदीप मिश्रा ने राइस मिल लगाने की योजना बनाई है। इनका कहना है कि कहीं बाहर उद्योग लगाने में तमाम सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में हर सहूलियत मिलेगी। इसलिए औद्योगिक क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।

सिराथू के कड़ा स्थित ख्वाजा कड़कशाह में औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्ताव उद्योग निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - एस. सिद्दीकी-उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें