भेलखा के औद्योगिक क्षेत्र को स्वीकृति का इंतजार
भेलखा में वृहद औद्योगिक क्षेत्र के लिए पिछले साल अक्तूबर में प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। इससे उन उद्यमियों में मायूसी है, जिन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अपना उद्योग लगाने की मंशा के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन किया था। भरवारी के राजेश केसरवानी, मंझनपुर के सुदीप मिश्रा ने राइस मिल लगाने की योजना बनाई है। इनका कहना है कि कहीं बाहर उद्योग लगाने में तमाम सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में हर सहूलियत मिलेगी। इसलिए औद्योगिक क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।
सिराथू के कड़ा स्थित ख्वाजा कड़कशाह में औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्ताव उद्योग निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - एस. सिद्दीकी-उपायुक्त उद्योग