Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों का कोविड टेस्ट किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में 19 नवंबर को हिस्सा लेने वाले एथलीटों की कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। जो भी धावक साथ में रिपोर्ट नहीं लाएगा उन्हें मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कैंप में कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
बुधवार को स्टेडियम में 35 एथलीटों की कोराना जांच की गई। इनकी रिपोर्ट 19 नवंबर से पहले आ जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर एथलीट मैराथन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। जबकि कोरोना की दोनों टीका लगवा चुके एथलीटों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। लेकिन वैक्सीनेशन का प्रमाण दिखाना होगा।