फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से एयरबस चलाएगी इंडिगो

Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मिस्र का प्लेन हाईजैक - फोटो : Reuters
विज्ञापन
जेट एयरवेज द्वारा लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की सीधी विमान सेवा शुरू करने के बाद अब इंडिगो ने अगले माह से इलाहाबाद से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की है। जेट ने जहां इलाहाबाद से चार शहरों के एटीआर श्रेणी के विमान उपलब्ध कराए हैं तो वहीं इंडिगो ने एयरबस के माध्यम से लोगों को हवाई सेवा देने की तैयारी की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से इंडिगो द्वारा बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करनी है। चरणबद्ध तरीके से इंडिगो ये हवाई सेवा शुरू करेगा। इसकी शुरूआत अगले माह से होगी। हालांकि इंडिगो द्वारा अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, इंडिगो ने इलाहाबाद से एटीआर (छोटे विमान 72 सीट वाले) की जगह बड़े विमान एयर बस (180 सीट) चलाने की योजना बनाई है।  इसके लिए बम्हरौली एयरपोर्ट के रनवे का सर्वे भी कर लिया गया है। चर्चा इस बात की है इंडिगो इलाहाबाद से अपनी पहली सेवा मुंबई के लिए शुरू करेगा। पूर्व में इंडिगो द्वारा जेट एयरवेज के पहले हवाई सेवा शुरू करनी थी, लेकिन एटीआर की बजाय एयर बस चलाने की वजह से इंडिगो की सेवा टल गई। अब अगले माह से इंडिगो अपनी हवाई सेवा शुरू करेगा। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरबस की शुरूआत अगले माह से कर सकता है।

एटीआर के मुकाबले एयरबस की स्पीड तकरीबन दो गुनी होती है। इलाहाबाद से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए चल रहे एटीआर प्लेन की अधिकतम गति 300-400 प्रतिघंटा है, जबकि एयर बस 800-1200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। एटीआर में बाहर की ओर बड़े पंखे लगे होते हैं, जबकि एयर बस में बाहर की ओर पंखा नहीं होता। इसमें एटीआर के मुकाबले दो गुने से ज्यादा सीटें भी होती हैं। एयर इंडिया की इलाहाबाद से दिल्ली, जेट एयरवेज की लखनऊ आदि शहरों के लिए चल रहे विमान में 72 सीटें होती है, जबकि एयरबस में इसकी संख्या 140 से 180 रहती है। एटीआर अधिकतम दस हजार फीट तक ही ऊंचाई में उड़ पाते हैं, जबकि एयरबस 30 हजार फीट तक उड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें