फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर गठित होने वाले ट्रस्ट में अखाड़ा परिषद को शामिल किए जाने के संकेत

Fri, 31 Jan 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित किए जाने वाले ट्रस्ट में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को भी शामिल किया जा सकता है। प्रयागराज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बीच ट्रस्ट के गठन को लेकर हुई बातचीत के बाद इस तरह केसंकेत मिले हैं।
विज्ञापन


गंगा यात्रा लेकर प्रयागराज पहुंचे सीएम बुधवार की देर रात बड़े हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मिलने पहुंचे थे। सीएम से हुइ बातचीत का विवरण बृहस्पतिवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने साझा किया। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक सीएम के साथ हुई बातचीत में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण  के लिए प्रस्तावित ट्रस्ट के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई।

बताया कि सरकार की ओर से अखाड़ा परिषद से भी एक सदस्य को राम मंदिर निर्माण के लिए गठित होने वाले ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ट्रस्ट गठित करने के लिए वह केंद्र सरकार से आग्रह कर चुके हैं। इस ट्रस्ट में हर संप्रदाय के संतों की भागीदारी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें