फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से तेल चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन

कानपुर से बरौनी को जाने वाली इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन में लीकेज कर तेल चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पकड़े गए सात सदस्यों के पास से एक टैंकर, स्विफ्ट कार व पाइप लाइन में लीकेज कर तेल चुराने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना कानपुर देहात का रहने वाला है, जबकि पांच आरोपी औरैया जिले के निवासी हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को एसपी अभिनंदन व एएसपी समर बहादुर ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि इसी साल कोखराज इलाके में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में लीकेज करके भारी मात्रा में तेल चोरी किया गया था। इस मामले में कंपनी के व्यवस्था अधिकारी नितिन गुप्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोखराज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच चरवा कोतवाली इलाके में फिर पाइप लाइन में लीकेज करके तेल चोरी करने का प्रयास किया गया। मामले में एसओजी व कोखराज पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।

गिरफ्तार - फोटो : gettty
मंगलवार को पुलिस ने गिरोह के सरगना कानपुर देहात के अनिल यादव उर्फ रिंकल, औरैया के ब्रह्म नगर निवासी अवधेश कुमार दुबे, दिबियापुर के भगवानदीन राजपूत, देवेंद्र सिंह रिंकू, अनिरुद्ध सिंह उर्फ संजू, बृज मोहन यादव उर्फ बिट्टू व उत्तराखंड नैनीताल के भोपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तेल चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाला टैंकर, एक स्विफ्ट कार, एक बर्मा, एक हैंडल वाल्व, लोहे की मोटी रॉड, नट-बोल्ट, क्लैंप, आठ मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड और चार एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। सभी लोगों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए एक व्यवस्थित स्थान का चयन किया जाता था। इसके बाद गिरोह के सभी सदस्य वारदात वाले स्थान पर एकत्र होते थे। इसके बाद हॉट स्पाट चिन्हित किया जाता था। जहां पर टैंकर आसानी से पहुंच सकें। गिरोह के सदस्य घटनास्थल के चारों तरफ फैल कर लोगों पर नजर रखते थे। सरगना सहित गिरोह के अन्य सदस्य बर्मा की मदद से पाइप लाइन में ड्रिल करके टैंकर में तेल भर लेते थे। बाद में ड्रिल वाले स्थान को नट-बोल्ट से जाम करके भाग निकलते थे।

उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में फैला था जाल
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्यों ने कानपुर नगर में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। गिरोह की तलाश कई जनपदों की पुलिस कर रही थी।

दिल्ली से संचालित था रैकेट
तेल चोरी गिरोह का मास्टर माइंड दिल्ली का गोपाल चंद्र नाम का व्यक्ति है । पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि एक टैंकर तेल चोरी करने में उन्हें 10 से 15 हजार रुपये मिलते थे। एसपी ने बताया कि एक टैंकर तेल की कीमत करीब 17 लाख होती है। चोरी का यह तेल करीब सात से आठ लाख रुपये में बिकता था। तेल बेचने की जिम्मेदारी गोपाल चंद्र की होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें