फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को मिले 21 हेलीकॉप्टर पॉयलट

Wed, 10 Jun 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

पांच महीने के चुनौतीपूर्ण जमीनी प्रशिक्षण एवं कुशल उड़ान के अभ्यास के बाद भारतीय सेना को 21 हेलीकॉप्टर पॉयलट मिले। बुधवार को बेसिक फ्लाइंस ट्रेनिंग स्कूल ( बीएफटीएस  ) की ओर से वायु सेना स्टेशन बम्हरौली में हुए विदाई समारोह में इन जाबांज हेलीकॉप्टर पॉयलट को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर समीक्षा अधिकारी शामिल हुए सेंट्रल एयर कमान बम्हरौली के एयर कमोडोर केएच सुरेश ने सफलता प्राप्त प्रशिक्षु अफसरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।  साथ ही अव्वल आने वाले अफसरों को ट्राफी से नवाजा। इस दौरान उड़ान में प्रथम आने वाले कैप्टन शुभम बिल्लौर, जमीनी पाठ्यक्रम में अव्वल आने वाले कैप्टन दिवाकर ब्रहमचारी और ओवरऑल बेस्ट प्रदर्शन के लिए कैप्टन बी प्रभुदेवन को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

बीएफटीएस के प्रशिक्षकों में स्कवाड्रन लीटर चंद्रजीत शेखावत  को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक घोषित किया गया। उन्हें ट्राफी भी दी गई। इस अवसर पर एयर कमोडोर केएच सुरेश ने सभी अफसरों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बदलती तकनीक पर भी चर्चा की।  कहा कि सैन्य हेलीकॉप्टर वैमानिक के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए कोई स्थान नहीं होता। खासतौर से तब जब हम मुश्किल में फंसे देशवासियों को बचाने के कार्य में हो। बतौर समीक्षा अधिकारी उन्होंने सभी से भविष्य में युद्ध कला के लिए तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें