फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर  

Wed, 10 Jun 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
घर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को खेत से आने पर हुई। दरवाजा तोडने के बाद शव को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा मनीराम का पुरवा गांव निवासी जयसिंह वर्मा (18) पुत्र रामधन वर्मा मंगलवार की शाम पांच बजे अपने कमरे में गया था।

इसके बाद वह बाहर नहीं निकला। देर शाम परिजन घर पहुंचे तो उसे बुलाने लगे। उसके बाहर न निकलने पर परिजनों को कुछ शंका हुई। इस पर ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


इस पर उसे फंदे से उतारा गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि वह मंदबुद्धि था। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें