फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलाकी चौराहे पर व्यापारियों ने मनाया आजादी का जश्न

विज्ञापन
Independence day - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की खुशी में अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान सुलाकी चौराहा पर शेर के पुतले पीएम मोदी और अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला बैठा कर उसमें पुष्प वर्षा की। यहां गुलाल उड़ाने के साथ आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद महिलाआें ने पीएम और और गृहमंत्री के पुतले की कलाइयों पर राखी भी बांधी। साथ ही तिलक लगाकर आरती भी उतारी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, महामंत्री अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में सुलाकी चौराहे पर मिठाईयां भी बांटी गई। कार्यक्रम में उमेश गुप्ता, शुभम केसरवानी, शैलेंद्र शुक्ला, पिंटू श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, धीरेंद्र शुक्ला, राजाबाबू गुप्ता, योगेश तिवारी, लकी केसरवानी, रवि त्रिपाठी, ओम जी केसरवानी, मुन्ना चौरसिया, आनंद कांत मिश्र, शिव बाबू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें