फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में वारदात : मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

Sun, 20 Mar 2022 10:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेडिकल कॉलेज के भीतर कर्मचारियों के लिए आवास बना हुआ है। वार्ड ब्वॉय पंकज पटेल का शव उसके आवास में रविवार की सुबह खून से लथपथ मिला तो सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : पंकज पटेल, वार्ड ब्वॉय। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंकज पटेल(35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव कॉलेज परिसर के भीतर बने सरकारी क्वार्टर में मिला। वह 18 मार्च की रात आखिरी बार देखा गया था। फोन न उठने पर करीबी दोस्त सुबह कमरे पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।



पंकज मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला था। उसके पिता रामराज पटेल मेडिकल कॉलेज में लिपिक थे। जिनकी मौत के बाद पंकज को वार्ड ब्वॉय के पद पर नौकरी मिली थी। वह पहले अल्लापुर में रहता था लेकिन कुछ समय पहले उसने मकान बेच दिया था और मेडिकल कॉलेज परिसर में बने सरकारी क्वॉर्टर में रहने लगा था।



उसकी शादी कुसुम निवासी फाफामऊ से हुई थी और उसके दो बेटे भी थे। पुलिस के मुताबिक, होली मनाने के लिए कुछ दिनों पहले कुसुम बच्चों को लेकर मायकेचली गई थी। 17 मार्च को पंकज दोस्त गोलू निवासी अल्लापुर के साथ अपने ससुराल गया था और अगले दिन वापस चला आया।



पत्नी कुसुम ने बताया कि 19 मार्च को पूरे दिन कॉल करती रही लेकिन पंकज का फोन नहीं उठा। रविवार सुबह उसने फोन कर गोलू को जानकारी दी तो वह कमरे पर पहुंचा। वह जैसे ही कमरे में घुसा, उसके होश उड़ गए। भीतर पंकज का खून से लथपथ शव पड़ा था। गला रेतने के साथ ही उसके सिर पर भी चोट केनिशान थे।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज

नृशंस हत्या की खबर से फैली सनसनी
मेडिकल कॉलेज के भीतर हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर एसपी सिटी, सीओ कर्नलगंज समेत तमाम अफसर पहुंच गए। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। जानकारी पर कुछ देर बाद पत्नी व अन्य परिजन भी आ गए। पति का शव देखकर वह बिलखने लगी। उधर मां का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
क्या कोई करीबी था शामिल?
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतलें व ग्लास मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है। फोरेंसिक टीम ने ग्लास व बोतलों से फिंगर प्रिंट केनमूने एकत्र किए। खोजी कुत्ता भी कमरे के आसपास ही घूमता रहा। पुलिस ने परिजनों से लंबी पूछताछ की लेकिन वह भी हत्या की वजह नहीं बता सके। किसी रंजिश की बात से भी वह इंकार करते रहे।

4 of 6
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
आशनाई, संपत्ति की बिंदु पर जांच
सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को यह बात पता चली है कि पंकज नशे का आदी था। इसके अलावा भी उसके कई शौक थे। इन्हीं आदतों के चलते उसने अपना अल्लापुर स्थित मकान बेच दिया था। जिसके बाद उसकी मां नैनी में जाकर रहने लगी थी। पुलिस आशनाई के साथ ही संपत्ति के बिंदु पर जांच में जुटी है। उसका दोस्त गोलू भी शक के दायरे में है।



दरअसल वह मृतक का बेहद करीबी था और अक्सर उसके साथ ही रहता था। चौंकाने वाली बात यह कि रविवार को जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसका कहना था कि वह 18 मार्च को आखिरी बार उससे मिला था और शनिवार को पूरे दिन उससे बात नहीं हुई। पुलिस के शक की वजह यही है कि आखिर हमेशा साथ रहने वाले दोस्त की उसने शनिवार को पूरे दिन खबर क्यों नहीं ली।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
18 की रात ही हो गई थी हत्या
जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि शव दो दिन पुराना लग रहा था। गले में हुए जख्म से मौके पर काफी खून भी बहा था जो सूख चुका था। ऐसे में माना जा रहा है कि 18 की रात ही उसकी हत्या कर दी गई थी।



कुछ क्लू मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल जारी है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती फोरेसिक टीम। - फोटो : प्रयागराज
तीन दिन में आठ मर्डर
प्रयागराज जिले में बीते 36 घंटे में हत्या की यह सातवीं वारदात है। होली के दिन अल्लापुर में डबल मर्डर, होली के दूसरे दिन खुल्दाबाद में डबल मर्डर, कोतवाली थाना क्षेत्र के शहराराबाद में वृद्ध की पीटकर हत्या, घूरपुर में भी युवक की हत्या कर शव पहाड़ी पर फेंक दिया गया। नवाबगंज में डीजे संचालक की हत्या के बाद अब मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की निर्मम हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें