फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में वारदात : सिर कूंचकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ईंट-भट्ठे के पास मिला शव

Tue, 15 Feb 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियो निवासी बच्चन यादव (38) बचपन से ही अपनी ननिहाल पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में नाना रोशन लाल यादव के यहां रहता था।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में रविवार की देर रात दोस्तों ने एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी। आरोपी उसे जंगल की तरफ ले गए थे और पहले उसे जमकर शराब पिलाई। पिता ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन





कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियो निवासी बच्चन यादव (38) बचपन से ही अपनी ननिहाल पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में नाना रोशन लाल यादव के यहां रहता था। यही उसने गांव के ही अर्जुन यादव की बेटी के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया था। इन दिनों वह बालू और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।




परिवार वालों के अनुसार रविवार की शाम वह गांव के ही प्रदीप सोनी के साथ था। रात करीब नौ बजे घर के लोगों को सूचना मिली कि बच्चन यादव का रक्तरंजित शव गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास पड़ा है। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पिपरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन





पुलिस को मौके से शराब की कई बोतलें, सिगरेट के पैकेट सहित खून से सनी पटरियां मिलीं। मृतक का सिर ईंट-पत्थर से कूंचा गया था। मामले में पुलिस ने रात में ही सभी नमूने लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बच्चन यादव की हत्या में पिता राम प्रकाश यादव ने असरावल कला निवासी प्रदीप सोनी सहित तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाम छह बजे दस बोतल खरीदी गई थी शराब
 पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में हुई बच्चन यादव की हत्या के मामले में पुलिस को कई सुराग लगे हैं। जिस स्थान पर बच्चन यादव का शव मिला है, उससे कुछ दूरी पर शराब की दुकान है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चन यादव और आरोपी प्रदीप सोनी दोनों दोस्त थे। दोस्ती में बच्चन यादव को बुलाकर पहले उसे ईंट भट्ठे तरफ ले जाया गया। इसके बाद शराब की दुकान से दस बोतल शराब खरीदी गई थी। ईंट भट्ठे पर बैठकर शराब पिलाने के बाद बच्चन यादव की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

छह महीने पहले पड़ोसी गांव के युवकों से हुआ था विवाद
परिवार के लोगों क अनुसार मृतक बच्चन यादव जज्बाती इंसान था। इसके जज्बाती स्वभाव के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। छह महीने पहले पड़ोसी गांव के कुछ युवकों से उसका काफी विवाद हुआ था। इसे लेकर उसे अक्सर धमकी भी मिल रही थी। परिजनों के अनुसार उसी विवाद में नाराज लोगों ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें