फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी में आधी रात के बाद भी पूछताछ

Sat, 02 Mar 2019 09:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी
विज्ञापन
सीबीआई ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच तेज कर दी है। पिछले दो दिनों से अयोगकर्मियों से आधी रात के बाद भी पूछताछ हो रही है। वहीं, कैंप कार्यालय में भी अभ्यर्थियों से परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित साक्ष्य लिए जाने का सिलसिला जारी है। सीबीआई की सक्रियता बढ़ने से किसी बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों के मुताबिक सीबीआई पीसीएस-2015, पीसीएस-2011 और एपीएस-2010 में मिली गड़बड़ियों की शिकायत और जांच में अब तक मिले सुबूतों के आधार पर आयोग के कुछ कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है। शनिवार को भी सीबीआई की टीम पूरे दिन आयोग में रही और कर्मचारियों से देर रात तक पूछताछ की जाती रही। वहीं, शुक्रवार को भी आधी रात के बाद तक कर्मचारियों से पूछताछ चलती रही। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसी वजह से जांच टीम अचानक सक्रिय हुई है। खासतौर पर एपीएस-2010 को लेकर पूछताछ अधिक की जा रही है। 

वहीं, सीबीआई के गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में भी शनिवार को अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए गए और उनसे साक्ष्य भी लिए गए। सीबीआई की टीम पीसीएस-2015 में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एपीएस-2010 के मामले में भी सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें