फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Currency : नकली नोट छापने के मामले में मदरसे के मुतवल्ली से घंटों पूछताछ, मरदरसे की मान्यता भी नहीं

Fri, 30 Aug 2024 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जांच में पता चला कि मदरसा बिना मान्यता के चल रहा है। पुलिस ने बताया कि करीब चार साल पहले मुख्य आरोपी जाहिर खान ओडिशा से तालीम लेने मदरसे में आया था। इसके बाद यहां नकली नोट छापने लगा। मदरसे में आने वालों का सत्यापन नहीं करवाया जाता है।
विज्ञापन
इसी मदरसे में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्टरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली नोट छापने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मदरसे के मुतवल्ली (प्रबंधक) मिसबहाउद्दीन से थाने में कई घंटे तक पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने मदरसे के कमरे पर ताला लगा दिया है। जांच में पता चला कि मदरसा बिना मान्यता के चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करीब चार साल पहले मुख्य आरोपी जाहिर खान ओडिशा से तालीम लेने मदरसे में आया था। इसके बाद यहां नकली नोट छापने लगा। मदरसे में आने वालों का सत्यापन नहीं करवाया जाता है। मदरसे में कौन आता-जाता है, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अफसरों ने बताया कि अगर मामले में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज होगा।

आज फिर मदरसा जाएगी पुलिस

पुलिस की एक टीम आज फिर मदरसा जाएगी। टीम आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा मदरसे के कमरे की जांच करेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि कमरे की सीलिंग की तैयारी की गई है। जांच पूरी होने के बाद इसे सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जांच के लिए लिखा पत्र

शहर में कई मदरसे संचालित हो रहे हैं। इसकी जांच को लेकर पुलिस ने संबंधित विभाग को पत्राचार किया है, ताकि इस तरह के गैरकानूनी तरीके से होने वाले कामों पर रोक लग सके। जल्द ही संबंधित विभाग मदरसे की जांच कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें