महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रही जांच के मामले में सीबीआई को अपने सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी और देशमुख के अधिवक्ता आनंद डागा का चोरी छिपे कनेक्शन का पता चला था। इस मामले में शक के आधार पुलिस ने तिवारी और डागा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। सीबीआई को शंका थी कि अभिषेक तिवारी पूर्व गृहमंत्री को क्लीन चिट देने के लिए फाइल तैयार करा रहे थे। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम 24 घंटे से प्रयागराज में है और अभिषेक तिवारी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। अभी तक सीबीआई की टीम प्रयागराज में रुकी है।