फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छात्र की पिटाई मामले में स्कूल की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई शुरू

Wed, 15 Feb 2023 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेजा के खानपुर इलाके में मां गंगा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक द्वारा कक्षा एक के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में महकमा सख्त हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मेजा की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्कूल की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बच्चे की पिटाई का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के खानपुर इलाके में मां गंगा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक द्वारा कक्षा एक के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में महकमा सख्त हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मेजा की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्कूल की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

मां गंगा पब्लिक स्कूल, खानपुर मेजा के प्रबंधक योगेश गुप्ता द्वारा कक्षा एक के छात्र कार्तिकेय की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो पिछले दिनों वायरल हो गया था। हालांकि बताया गया कि वीडियो कई महीने पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता प्रमोद केशरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद बीएसए की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारी मेजा को मामले में जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को बीएसए ने स्कूल की मान्यता हरण करने कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दे दिया। बीएसस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मान्यता हरण के लिए सभी जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही है। जल्द ही स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें