फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय आरक्षण के समर्थन में महापंचायत

Sat, 07 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बालसन चौराहा पर आयोजित महापंचायत में आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई। महापंचायत में जुटे प्रतियोगी तथा अन्य लोग लोक सेवा आयोग की भर्तियों की त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था लागू करने, प्रमोशन में आरक्षण देने तथा न्यायाल में पिछड़ाें एवं एससी-एसटी के लिए आरक्षण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विश्वनाथगंज के विधायक डॉ.आरके वर्मा ने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं मिला है। मोर्चा के मनोज यादव ने कहा कि इन मांगों को लेकर वे राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करेंगे। महापंचायत को संदीप यादव, राजेश भारती, आनंद पाल आदि ने भी संबोधित किया।
वामपंथी छात्र संगठनों एसएफआई, आईसा, एआईडीएसओ की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित सेमिनार में सरकार की नीतियों पर हमला बोला गया। छात्र नेताओं का कहना था कि सरकार शिक्षण संस्थानों का अकादमिक माहौल तथा विद्यार्थियों के सोचने-समझने की क्षमता खत्म करना चाहती है। उन्हाेंने सरकार पर एफटीआईआई के निजीकरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। सेमिनार में किसलय, अंकित पाठक, सूर्य प्रकाश, सुनील मौर्या, अखिल विकल्प आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें