prayagraj news : सोरांव में गोली लगने से घायल फर्नीचर व्यावसायी।
- फोटो : prayagraj
सोरांव कस्बा के अरईश मोहल्ले के चमनबाग निवासी आरिफ पुत्र बब्बू (33) ने वर्ष भर पहले से रइया गांव के सामने सोरांव- कल्याणपुर मार्ग किनारे वेल्डिंग व फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोपहर वह अपनी दुकान खोलकर दुकान के बाहर फर्नीचर आदि बना रहा था। तभी अज्ञात हमलवारों ने आरिफ के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली आरिफ के सिर के पीछे जा घुसी। और आरिफ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
prayagraj news : सोरांव में गोली मारने की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
स्थानीय लोगों की माने तो उस समय आरिफ की दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति शोर मचान लगा जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना आरिफ के परिजनों को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर सोरांव प्रभारी निरीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अशोक वेंकट भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायल आरिफ को इलाज के लिए सोरांव सीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने आरिफ की हलात गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
इस बाबत सोरांव प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा ने बताया कि भुक्तभोगी व उसके परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि घटना के बारे में जांच की जा रही है और अभी तक भुक्तभोगी के परिजन कुछ कहने को भी नहीं तैयार हैं। तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर तहरीर के अनुसार जांच शुरू कर दी जाएगी।