फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरांव में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एसआरएन रेफर

Thu, 12 Nov 2020 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

क्षेत्र के रइया गांव के सामने सोरांव- कल्याणपुर मार्ग किनारे स्थित एक फर्नीचर के दुकानदार को बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावारों ने गोली मारी दी। गोली दुकानदार के सिर में जा घुसी। दुकानदार को लहूलुहान देख मौके मौजूद एक व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार के परिजनों के साथ ही सोरांव पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दुकानदार को इलाज के लिए सोरांव सीएचसी ले गई। जहां पर डाक्टरों ने हलात गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन

prayagraj news : सोरांव में गोली लगने से घायल फर्नीचर व्यावसायी। - फोटो : prayagraj
सोरांव कस्बा के अरईश मोहल्ले के चमनबाग निवासी आरिफ पुत्र बब्बू (33) ने वर्ष भर पहले से रइया गांव के सामने सोरांव- कल्याणपुर मार्ग किनारे वेल्डिंग व फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोपहर वह अपनी दुकान खोलकर दुकान के बाहर फर्नीचर आदि बना रहा था। तभी अज्ञात हमलवारों ने आरिफ के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली आरिफ के सिर के पीछे जा घुसी। और आरिफ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

prayagraj news : सोरांव में गोली मारने की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
स्थानीय लोगों की माने तो उस समय आरिफ की दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति शोर मचान लगा जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना आरिफ के परिजनों को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर सोरांव प्रभारी निरीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अशोक वेंकट भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायल आरिफ को इलाज के लिए सोरांव सीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने आरिफ की हलात गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
 
इस बाबत सोरांव प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा ने बताया कि भुक्तभोगी व उसके परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि घटना के बारे में जांच की जा रही है और अभी तक भुक्तभोगी के परिजन कुछ कहने को भी नहीं तैयार हैं। तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर तहरीर के अनुसार जांच शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें