फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में अगवा करने के बाद किशोरी के साथ सात दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 29 Sep 2020 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के तेंदुआवन गांव से 20 सितंबर को अगवा की गई अनुसूचित जाति की किशोरी 27 सितंबर की देर रात छिवकी जंक्शन के समीप बेहोश मिली। होश आने पर वह अपने मामा के घर पहुंची। किशोरी का कहना है कि उसके साथ पांच लोगों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन सीमा विवाद की वजह से पीड़िता के परिजन घूरपुर, औद्योगिक क्षेत्र और नैनी कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। आखिरकार औद्योगिक क्षेत्र थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घूरपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी गत 20 सितंबर को अपने दो छोटे भाइयों को लेकर नैनी के छिवकी जंक्शन के समीप रहने वाले अपने मामा के घर पहुंचाने आई थी। मामा के घर में भाइयों को छोड़ने के बाद वह साइकिल से घर वापस जा रही थी। किशोरी का कहना है कि तेंदुआवन गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोग उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक से उसे उठा ले गए। उसे एक घर में बंधक बनाकर पांचों ने सात दिन तक दुष्कर्म किया।

रविवार को आरोपी उसे छिवकी जंक्शन के बाहर बेहोशी हालत में फेंक कर चले गए। सूचना के बाद सीओ करछना सोमेंद्र मीणा ने खुद मामले का संज्ञान लिया। सीओ ने बताया कि किशोरी को मेडिकल चेकअप करने के लिए भेज दिया गया है। नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने में सीमा का विवाद था। इस बीच घूरपुर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, बाकी चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। आरोपियों की मोबाइल काल डिटेल्स खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें