फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में बुलेट सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर डॉक्टर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। बदमाशों ने बृहस्पतिवार की शाम खुलेआम एक डॉक्टर को लूट लिया। बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने वरुणा बाजार- उग्रसेनपुर मार्ग पर डॉक्टर को तमंचा सटाकर नकदी, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली। हेलमेट की वजह से डॉक्टर बड़े हादसे से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पिडौना गांव निवासी डॉ. शोभनाथ बिंद रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम उदगी गांव स्थित अपने क्लीनिक को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह वरुणा बाजार–उग्रसेनपुर मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे, तभी बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। डॉक्टर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार कर दिया। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे 5000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।
जाते समय लुटेरे डॉक्टर की बाइक की चाबी भी साथ ले गए। भुक्तभोगी डॉ. शोभनाथ बिंद के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस भी पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने खुलेआम हुई इस वारदात पर चिंता जताते हुए कहा कि शाम के समय इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें