फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठेगा आयोग का मुद्दा

Fri, 10 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच और पीसीएस पेपर लीक का मामला संसद में भी उठेगा। भाजपा सांसद आदित्य नाथ ने छात्रों को यह आश्वासन दिया है। इसके लिए सांसद ने छात्रों से संबंधित साक्ष्य भी मांगे हैं।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले में आंदोलनरत छात्रों ने आदित्य नाथ से हस्तक्षेप की मांग की। सांसद ने छात्रों को बताया कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली में रहेंगे। उन्होंने संसद में छात्रों का मुद्दा रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने हर मोर्चे पर छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की भी बात कही। छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह का कहना है कि सांसद को सबूत समेत पूरा विवरण आदित्यनाथ के पास भेज दिया गया है। छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जल्द उनसे मिलेगा भी। कांग्रेस और भाजपा के विधायक इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आश्वासन पहले ही दे चुके हैं।

इन्हीं मांगों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्रों और प्रतियोगियों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में छात्रों ने तेज आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई की भी घोषणा की। क्रमिक अनशन में अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह, अमित सिंह राणा, प्रमोद पांडेय, अमरेंदु सिंह, दुर्गेश नंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें