फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन न मानने पर कई पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कितनी भी सख्ती कर ले, लोग मान नहीं रहे हैं। गुरुवार की शाम पुलिस को पता चला कि मनमोहन पार्क के पास कुछ लोग दुकान खोले हुए हैं। पुलिस पहुंची तो पाया कि 13 दुकानदारों ने दुकान खोली थीं। इनमें मोबाइल शॉप कपड़े की दुकान चाय पान तथा अन्य दुकानें शामिल थीं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया था। पुलिस दिन भर गलियों में घूमती रही और लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की चेतावनी देती रही। वहीं, खुल्दाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात रईस कांपलेक्स तिराहे से 9 लोगों को बैठकी करते गिरफ्तार कर लिया। जबकि खुल्दाबाद के चौफटका पुल के नीचे से लॉक डाउन के उल्लंघन में 14 लड़कों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने सुभाष चौराहे के पास बुधवार को टवेरा गाड़ी से 6 लोगों को पकड़ा। वे अपने साथ खाना लिए थे। लेकिन उनके पास परमिशन नहीं थी। उनके खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई।
सिविल लाइंस पुलिस ने साईं मंदिर के पास से पान खाकर थूकते हुए अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया। राहुल होटल के पास से बैरियर तोड़कर बाइक ले जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पेज पर अशोक ने टिप्पणी करने वाले मोहम्मद अर्सलान निवासी लोकपुर कर्बला, नैनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया अर्सलान के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें