फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी-एक्सईएन विवाद : अधिशासी अभियंता के निलंबन के लिए भाजपा ने बनाया दबाव

Mon, 11 Apr 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिन के करीब 11 बजे भाजपा जन प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम संजय खत्री से मिला। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि एक्सईएन के खिलाफ पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : एमएलसी सुरेंद्र चौधरी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिटाई के बाद एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल के निलंबन और उनके खिलाफ जांच के लिए एमएलसी ने जिला प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को एमएलसी के साथ भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम संजय खत्री से मुलाकात की। इस दौरान एक्सईएन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के साथ ही एमएलसी के साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में निलंबन के लिए आवाज उठाई।

विज्ञापन



दिन के करीब 11 बजे भाजपा जन प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम संजय खत्री से मिला। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि एक्सईएन के खिलाफ पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। लेकिन, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। जबकि, प्रदेश में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन

एक्सईएन पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

एमएलसी ने डीएम को बताया कि एक्सईएन जनता की शिकायतें नहीं सुनते और लोगों के साथ उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। एमएलसी और अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि एक्सईएन तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। जबकि, अबतक उनका स्थानांतरण हो जाना चाहिए था। ऐसे भ्रष्ट अफसर को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।


एमएलसी ने डीएम को बताया कि सीयूजी फोन नंबर से जन शिकायत को लेकर वह एक्सईएन को फोन कर रहे थे। लेकिन, कई बार फोन करने के बाद भी जब उन्होंने अनदेखी की, तब वह समर्थकों के साथ उनके दफ्तर गए थे। दफ्तर में पहुंचकर जब उन्होंने एक्सईएन सेफोन न उठाने की वजह पूछी तब उनका कहना था कि तुम्हारे जैसे दलित एमएलसी का फोन उठाना हम उचित नहीं समझते।


इस दौरान शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी एक्सईएन के व्यवहार को अनुचित करार दिया। उन्होंने भी डीएम से कहा कि एमएलसी के साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल की घटना की जांच की जानी चाहिए। डीएम से वार्ता के समय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गंगापार के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पप्पू पांडेय, डॉ. राजेश सिंह, विजय द्विवेदी उपस्थित थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें