नवाबगंज। मखदुमपुर गांव में एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो देखा कि शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मनोज कुमार पटेल (35) पुत्र स्व. रामपियारे मूल निवासी मखदुमपुर थाना नवाबगंज करीब 25 साल पहले जमीन जायदाद को बेचकर टेमा पीपरपुर अमेठी जनपद सुल्तानपुर में रहने लगा था। यहां उसके ताऊ और परिवार के लोग रहते हैं।
चार दिन पहले वह अपने ताऊ अमरनाथ के घर आया हुआ था। पजिरनों के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे वह गांव प्रधान के यहां गया था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। सुबह शव पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीने से मानसिक तनाव में रहता रहा। इस वजह से अक्सर घर में विवाद होता था। चचेरे भाई रामचंद्र पटेल ने बताया कि पत्नी माया व बेटा समर, अमर व रुद्र समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई अमरनाथ पटेल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले शराब के नशे में मनोज के घर आने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। ऐसे में पत्नी माया बच्चों को लेकर अपने मायके प्रतापगढ़ चली गई थी।