फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पार बड़े हिस्से में गरजा बुल्डोजर

Sun, 03 May 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम ने शनिवार को पटरी पार बड़े हिस्से में अतिक्रमण अभियान चलाया। मुट्ठीगंज, बलुआघाट, गऊघाट, कटघर, हटिया आदि व्यस्त और घनी आबादी वाले बाजारों में कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दो स्थानों पर अभियान का विरोध भी हुआ। कार्रवाई के दौरान पटरी पर सामान रखने पर दो दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी मुन्ना लाल और अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में नगर निगम का अभियान मुट्ठीगंज थाने से शुरू हुआ। यहां से कटघर, बलुआघाट, ईसीसी होकर गऊघाट, सब्जी मंडी तक रोड पटरी पर कब्जा कर लगाई गुमटी, ठेले तोड़े। दुकानों के बाहर टिन शेड भी उखाड़े गए। बलुआघाट चौराहा पर नाले के ऊपर कब्जा कर लगाई गई दुकान हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि यह दुकान एक पार्षद के परिचित की है। हालांकि साथ चल रही पुलिस ने विरोध करने वालों को शांत कराया।

गऊघाट से मुट्ठीगंज जोन कार्यालय होकर दस्ते ने आर्य कन्या चौराहा, बड़ा चौराहा होकर हटिया पुलिस चौकी, बांस मंडी से सुलाकी चौराहा कार्रवाई की। आर्यकन्या के पास एक दुकान को लेकर भी हंगामा हुआ। दस्ता उसे गिराने की तैयारी में था लेकिन दुकानदार का कहना था कि उसे न्यायालय से स्थगनादेश मिला है। उसने स्थगनादेश की प्रति भी दिखाई। हटिया स्थित बकरा मंडी में रोड पटरी पर बक्शा रखने तथा कटघर में रोड पटरी पर ईंट-बालू रखने पर दुकानदारों से दो-दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में 123 गुमटी, ठेले, टिन शेड तोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें