फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : लालगोपालगंज में टाॅफी दिलाने के बहाने घर ले जाकर मासूम संग दरिंदगी, बालिका की हालत बिगड़ी

Fri, 17 May 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बा स्थित मोहल्ले में एक परिवार किराये के मकान में रहता है। उसकी चार वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता की मां ने पास के मकान में किराये पर रहने वाले नगर पंचायत कर्मचारी पर बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने फुसला कर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। रक्तस्राव होने पर आरोपी मासूम को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने मां ने पड़ोस में किराये पर रह रहे एक नगर पंचायत कर्मचारी पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर नगर पंचायत कर्मी की तलाश की जा रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बा स्थित मोहल्ले में एक परिवार किराये के मकान में रहता है। उसकी चार वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता की मां ने पास के मकान में किराये पर रहने वाले नगर पंचायत कर्मचारी पर बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने फुसला कर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन

मां ने बताया कि हालत बिड़ने पर नगर पंचायत कर्मी घर छोड़कर फरार हो गया। अंधेरा होने तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन करने लगे। खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो उसे एक कमरे में लहूलुहान हालत में पाया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद घर वाले बालिका को स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर नवाबंगज धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिजन जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें