एक माह के भीतर आ जाएगी पात्रों की सूची
बीच में कुछ दिनों के लिए निर्माण कार्य रोका गया था, लेकिन उसके बाद तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों की सूची और उनके दस्तावेज पात्रता जांच के लिए सूडा को भेज दिए गए हैं। उम्मीद है कि एक माह के अंदर सूडा पात्र लोगों की सूची पीडीए को सौंप देगा।
फ्लैटों के एक टॉवर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और दूसरे टॉवर का कार्य तेजी से चल रहा है। उसके दिसंबर तक पूरा होने का समय निर्धारित किया गया है। सूडा से पात्रों की सूची मिलने के बाद पीडीए आवंटन के लिए होने वाली लॉटरी की तिथि घोषित करेगा। लॉटरी के बाद चयनित लोगों को दिसंबर में फ्लैट का आवंटन शुरू होगा।
एक टॉवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे टॉवर का कार्य जारी है। दिसंबर में आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाने की तैयारी है। सूडा से पात्रों की सूची मिलने के बाद लॉटरी की तिथि घोषित होगी। -अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए
मुख्यमंत्री भी निर्माण के प्रति हैं गंभीर
लूकरगंज में हो रहे निर्माण कार्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी नजर है। शनिवार को कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ से लूकरगंज में बन रहे फ्लैटों के निर्माण की बाबत जानकारी मांगी थी। सिद्धार्थ नाथ के मुताबिक जल्द ही मुख्यमंत्री को निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।