हर सेक्टर में तैनात होंगे दमकलकर्मी
वर्ष 2019 कुंभ की तुलना में इस बार अधिक मैनपावर और वाहन होंगे। वर्ष 2019 में 43 फायर स्टेशन थे, जबकि इस बार 50 फायर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी तरह 2019 के 15 फायर पोस्ट की जगह 20 फायर पोस्ट बनाई जा रही है। 43 की तुलना में 50 फायर वाच टावर होंगे, जबकि 4200 की जगह 7000 से अधिक फायर हाइड्रेंट्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 75 की जगह इस बार 150 से ज्यादा फायर रिजर्व वाटर टैंक्स को उपयोग किया जाएगा।
वर्ष 2019 में 1551 कर्मी थे, इस बार 2071 कर दी गई है। इसी तरह वर्ष 2019 में 166 वाहनों की संख्या दोगुनी कर 351 कर दी गई है। वहीं, एक्सटर्नल ऑडिट के लिए उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर के साथ एमओयू किया गया है।
महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी के दूत प्रयागराज पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्यीय टीम ने सबसे पहले रेलवे की तैयारी का जायजा लिया।