फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में हर दिन तीन पालियों में होंगी स्नातक की परीक्षाएं

Mon, 04 May 2020 09:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की स्थगित की गईं वार्षिक परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी जबकि, सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जुलाई से होंगी। स्नातक की परीक्षाएं हर दिन तीन शिफ्ट में होंगी। यह निर्णय सोमवार को इविवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम मई के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


लॉक डाउन से पहले इविवि में स्नातक की लगभग 15 विषयों की परीक्षाएं हो चुकी थीं। स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं रोज तीन-तीन घंटे की दो पालियों में कराई जाती हैं लेकिन लॉक डाउन के बाद परीक्षा कराने के लिए समय कम समय रह जाएगा, सो तय हुआ कि परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की तीन पालियों में कराई जाएंगी।

परीक्षाएं सप्ताह में सातों दिन होंगी। रविवार का साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाएगी और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। यह निर्णय भी हुआ कि परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जुलाई से 15 अगस्त तक करा दी जाएंगी। 

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
सेमेस्टर परीक्षाएं पूर्व की भांति एक ही शिफ्ट में होंगी। स्नातक की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अगर किसी विभागों को जरूरत महसूस होती है तो सेमेस्टर परीक्षाएं दो शिफ्ट में कराई जा सकती हैं।

यूजीसी कमेटी का सुझाव है कि अगर कोई छात्र सेमेस्टर परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे पास कर दिया जाए। इस पर चर्चा हुई कि इविवि में सीबीसीएस लागू है और उसमें यह प्रावधान पहले से ही है। ऐसे में अलग से कोई व्यवस्था लागू करने की जरूरत नहीं है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम एक माह का समय मिल सके, इसके लिए मई के अंत में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

Allahabad University

ऑनलाइन होगा पीएचडी का वाइवा

परीक्षा समिति की बैठक में तय हुआ कि पीएचडी का वाइवा ऑनलाइन कराया जाएगा। ज्यादातर विभागों में वाइवा ऑनलाइन होगा लेकिन जिन विभागों में यह बिल्कुल संभव नहीं है, वहां पुरानी प्रक्रिया के तहत ही वाइवा होगा। ऑनलाइन वाइवा कराए जाने से परीक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी सहूलियत होगी।

सभी छात्रों को पहनना होगा मास्क

इविवि की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई में होंगी। छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सके, इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं में परीक्षा के दौरान मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। 

बढ़ाए जाएंगे केंद्र, होगा सैनिटाइजेशन

परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जा सके, इसके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी इविवि के एस्टेट मैनेजर को सौंपी गई है। उन्हें इस कार्य के लिए नोडल अफसर नियुक्ति किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें