इस लाइव लेप्रोस्कोपी व हिस्टेरोस्कोपी सर्जरी वर्कशॉप में चिकित्सक डॉ. शैलेश पुणताम्बेकर (पुणे), डॉ. हाफ़िज़ रेहमान (कोच्चि), डॉ. हारा प्रसाद पटनाइक (भुवनेश्वर), डॉ. फरेंद्र भारद्वाज (आगरा), डॉ. वंदना बंसल व एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन डॉ. अर्पित बंसल विभिन्न सर्जरी करेंगे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड व कोस्मेटिक गायनोकॉलोजी वर्कशॉप भी होगी।
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. चित्रा पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न व्याख्यान, पैनल डिसकशंस, डॉ. एके बंसल ओरेशंस, डॉ. दुरु शाह ओरेशंस महिलाओं के स्वास्थ पर होंगे जिसमे विभिन्न प्रदेशों से आये विशेषज्ञ व्याख्यान देगे। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अंजुला सहाय ने बताया कि कांफ्रेंस में महिलाओं में मिडिल एज में होने वाले गयनेकोलॉजिकल डिसऑर्डर्स पर भी चर्चा व पैनल डिसकशंस आदि होंगे।