फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशरी नाथ की हालत में सुधार, भाजपाइयों ने किया पूजन-अर्चन 

Sat, 02 Jan 2021 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
लखनऊ पीजीआई में कोरोना का इलाज करवा रहे पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। सीएम योगी के निर्देश पर पीजीआई में डाक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। शनिवार को उन्होंने अपने परिजनों से खाने में पनीर की सब्जी की भी डिमांड की। इसके बाद उनकी पुत्रवधु कविता त्रिपाठी ने  पनीर की सब्जी बनाकर अस्पताल पहुंचवाई। इस बीच प्रयागराज में केशरी नाथ जल्द स्वस्थ हो इसके लिए पूजन अर्चन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल कोविड संक्रमण होने के बाद शुक्रवार को ही पीजीआई लखनऊ में शिफ्ट हुए। वहां कोविड वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। उनकी पुत्रवधु एवं भाजपा नेता कविता ने बताया कि उनकी स्थिति पहले से बहुत अच्छी हे और वे अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं । भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि चिकित्सकों ने कहा है कि केशरी नाथ त्रिपाठी की पल्स ठीक चल रही है, शुगर भी सामान्य है। इस बीच कीडगंज स्थित शिव मंदिर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय का जाप प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर पदुम जायसवाल ,शिवेंद्र मिश्रा ,प्रमोद जायसवाल, चंद्रशेखर वैश्य, अमित राज वैद्य आदि मौजूद रहे। वहीं  भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अगुवाई में भाजपाईयो  महानगर कार्यालय   कोरोना संक्रमण से ग्रसित पूर्व राज्यपाल के स्वास्थ लाभ के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी,    विवेक अग्रवाल, टी एन दीक्षित, रमेश पासी, मनोज मिश्रा, विवेक मिश्रा ,नरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें