मृतका के मोबाइल पर पड़ी थी नौ मिस्ड कॉल
उधर, शबा के मोबाइल की जांच में पता चला है कि घटना वाली रात उसके मोबाइल पर कुल नौ मिस्ड कॉल पड़ी थीं। पुलिस ने मौके से ही उसका मोबाइल बरामद किया था। यह बात भी पता चली है कि घटना वाली रात जिन नौ अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल की गई, इनमें से एक नंबर उसके सूरत में रहने वाले रिश्ते के भाई का भी था। हालांकि फोन न उठने के कारण बात नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि उसकी लोकेशन घटना वाली रात सूरत में ही है। लेकिन उससे पूछताछ की जाएगी।
गांव में ही हुआ अंतिम संस्कार
उधर, शबा का अंतिम संस्कार रविवार को गांव में ही हुआ। गमजदा माहौल में परिजनों ने उसे सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान पिता व अन्य परिजनों की आंखें भर आईं। इससे पहले परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए, तो ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। दोपहर में उसका पति नौशाद भी आ गया। पत्नी की लाश देखकर वह भी गम में डूबा रहा।