केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र
- फोटो : amar ujala
स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने भाजपा सांसद कलराज मिश्र के खिलाफ गैरजमानती जमानती वारंट जारी किया है। उनको पांच मार्च को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कलराज मिश्र सहित अन्य लोगों पर आचार संहिता और कानून का उल्लंघन करने का मुकदमा पीलीभीत जिला न्यायालय से अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट आया है।
मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज पवन कु मार तिवारी कर रहे हैं।कलराज के खिलाफ एसआई वीरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि भाजपा सांसद वरुण गांधी पर दर्ज मुकदमे में वह कोर्ट में सरेंडर करने गए थे। उस समय जिले में धारा 144 लागू थी। कलराज मिश्र और वीके गुप्ता अपने समर्थकों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
इससे शांति व्यवस्था भंग हुई और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। इस मामले में कलराज मिश्र की अदालत में पेशी होनी है। कई तारीखों से हाजिर न होने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।