फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकj अवैध वसूली का प्रयास, व्यापार मंडल की सक्रियता से भागे

Mon, 22 May 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वह अधिकारियों को दबाव में लेने का प्रयास करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी को जब व्यापारियों ने इस बात की जानकारी दिया तो उन्होंने उस फर्जी अधिकारी से फोन पर बात की और और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से दर्ज करवाने के लिए कहा तो अधिकारी बनकर आए व्यक्ति ने बताया की मैं पहले जीएसटी विभाग में था। अभी मेरी पत्नी है।
विज्ञापन
फर्जी जीएसटी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चेकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। जैसे की आशंका व्यक्त की जा रहा थी सोमवार को चौक ठठेरी बाजार में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनके आए व्यक्ति ने फर्म के मालिक को धमकाते हुवे जबरन वसूली का दबाव बनाया। जब इसकी सूचना प्रयागराज व्यापार मंडल ठठेरी बाजार इकाई के महामंत्री सौरभ गुप्ता युवा ईकाई के उपाध्यक्ष शरद केसरवानी की हुई तो वो अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जब फर्जी अधिकारी से पहचान पत्र मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। 

विज्ञापन


वह अधिकारियों को दबाव में लेने का प्रयास करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी को जब व्यापारियों ने इस बात की जानकारी दिया तो उन्होंने उस फर्जी अधिकारी से फोन पर बात की और और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से दर्ज करवाने के लिए कहा तो अधिकारी बनकर आए व्यक्ति ने बताया की मैं पहले जीएसटी विभाग में था। अभी मेरी पत्नी है। मैं अभी अध्यापक का कार्य कर रहा हूं और अपनी गलती मानते हुए घटना स्थल से भाग गया। 

घटना की जानकारी व्यापार मंडल ने जीएसटी के उच्च अधिकारियों को दी है। इस घटना से व्यापारी समाज में गहरा आक्रोश है। व्यापार मंडल ने फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के साथ ही फर्जी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें