फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी की 300 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध प्लाटिंग उजाड़ी

Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज
विज्ञापन
Illegal plotting worth Rs 300 crore of Atiq's close - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। अतीक अहमद के करीबी खालिद जफर की 300 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी गई। विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कालिंदीपुरम में करीब 150 बीघा में हुई प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवा दिया। पीडीए अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीडीए दस्ता मंगलवार सुबह 12 बजे के करीब कालिंदीपुरम पहुंचा। साथ में धूमनगंज के अलावा करेली व आसपास के अन्य थानों की भी फोर्स थी। करीब आधे घंटे बाद बुलडोजरों ने प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। पांच बजे तक चली कार्रवाई में प्लाटिंग पूरी तरह से उजाड़ दी गई। पीडीए अफसरों ने बताया कि अवैध तरीके से प्लाटिंग की गई थी। जिसका न तो नक्शा पास कराया गया और न ही सडक़ समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं। इसके बाद टीम ने कालिंदीपुरम में ही स्थित जफर के रियल इस्टेट कारोबार का दफ्तर भी सील कर दिया। हिमालयन प्रॉपर्टीज नाम के इसी दफ्तर से प्लाटिंग का कार्य किया जाता था। जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि भूमि के स्वामित्व की भी जंाच कराई जाएगी। सरकारी भूमि हुई तो उस पर कब्जा प्राप्त किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ मुकदमा भी लिखवाया जाएगा।
अतीक-अशरफ का भी लगा पैसा
कार्रवाई के दौरान यह भी चर्चा रही कि अवैध प्लाटिंग पर नाम भले ही खालिद जफर का हो लेकिन इसमें अतीक व अशरफ का भी पैसा लगा है। अतीक के करीबी जफर पर दो मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से एक देवरिया जेल में ले जाकर प्रापॅर्टी डीलर को पीटने के आरोप से संबंधित है। इसमें आबिद के दामाद जैद खालिद ने अतीक समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था।

Illegal plotting worth Rs 300 crore of Atiq's close- फोटो : CITY DESK

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें