क्वांटम टेक्नोलॉजी में नया एमटेक
इस वर्ष संस्थान ने एमटेक क्वांटम इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी का नया कार्यक्रम शुरू किया है। 25 सीटों वाले इस कार्यक्रम की सभी सीटों पर दाखिले हुए हैं। यह नेशनल क्वांटम मिशन के तहत शुरू किया गया सहयोगात्मक कार्यक्रम है, जिसमें ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के साथ सी-डैक पुणे, आईबीएम और आईआईटी बॉम्बे भी शामिल हैं।
10 हजार से अधिक पूर्व छात्रों का डेटाबेस
निदेशक ने बताया कि संस्थान के 10 हजार से अधिक पूर्व छात्रों का डेटाबेस तैयार किया जा चुका है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली के साथ दुबई, अमेरिका और कनाडा में भी एलुम्नाई चैप्टर सक्रिय हैं। हर वर्ष 100 से अधिक पूर्व छात्र परिवार के साथ संस्थान पहुंचते हैं। एलुम्नाई विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, रोजगार और उद्यमिता में मेंटरशिप देने के साथ इंडस्ट्री प्रोजेक्ट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने में भी सहयोग कर रहे हैं।