फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के निरीक्षण में खुल्दाबाद थाना फेल

Fri, 10 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जोन बृज भूषण ने शुक्रवार को खुल्दाबाद थाने में छापा मारा। थाने में उनको एक भी चीज दुरुस्त नहीं मिली। थाने में न तो आगंतुक रजिस्टर था, न ही गुंडा एक्ट, पाबंदियों का ब्योरा। थाने के शौचालय की हालत तो सार्वजनिक शौचालयों से भी बुरी थी। मालखाने का भी हाल बेहाल था। मालखाने के जमीन पर ही हथियार बिखरे हुए थे। आईजी ने इस पर नाराजगी जताई और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश एसएसपी वीपी श्रीवास्तव को दिया।
विज्ञापन


आईजी शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे डीआईजी भगवान स्वरूप और एसएसपी के साथ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। छापे की जानकारी गुप्त रखी गई थी। थाने में अफसरों को देखकर सिपाहियों और दरोगाओं के होश उड़ गए। आईजी सबसे पहले खुल्दाबाद थाना परिसर स्थित उस भवन को देखने गए जिसका बारजा गिर जाने से सिपाही का परिवार फंस गया था। कालोनी के 108 फ्लैट में से आधे की हालत देखकर वह दंग रह गए। बारजों की ईंट दिख रही थीं तो कई छतों की सरिया भी लटक रही थी। आईजी को कालोनी में अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी मिली। बताया गया कि दो दर्जन से अधिक पुलिस वालों के परिवार अवैध रूप से कालोनी में रह रहे हैं। पुलिस वालों का तबादला वर्षों पूर्व दूसरे जिलों के लिए हो गया था।

आईजी ने शिकायतों की रिसीविंग देने के आदेश का पालन न होने पर भी फटकार लगाई। थाने में जगह-जगह गंदगी भी मिली। आईजी ने व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आईजी ने कहा कि खुल्दाबाद, शाहगंज, कोतवाली, मुट्ठीगंज और कीडगंज थाना क्षेत्रों में अपराध कम होते हैं। ऐसे में थानों की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें