फूलपुर में शोक संवेदना प्रकट करते इफको ठेका मजदूर।
- फोटो : PHOOLPUR
फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के बाद हुए हादसे के बाद इफको ठेका मजदूर संघ एवं एक्टू के नेताओं ने बुधवार शाम एक शोक सभा आयोजित की। जिसमें हादसे का शिकार हुए अधिकारियों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। ठेका संघ के महामंत्री कामरेड देवानंद ने कहा कि इफको में अमोनिया रिसाव की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई घटनाए हुई हैं। लेकिन प्रबंधन ध्यान नहीं देता। इस मौके पर एक्टू के जिला सचिव डा0 कमल उसरी ने कहा कि योगी सरकार संवेदनहीन हो गई है।
अधिकारी और कर्मचारियों की मौत के बाद भी संवेदनशीलता का परिचय नहीं दे रही है। उन्होंने मृतक परिवारों को एक करोड़ रूपये मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं घायलों को दस-दस लाख रूपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर राजेश पटेल, अमर सिंह, राजनाथ, लालजी यादव, फूलचन्द्र प्रजापति, त्रिभुवननाथ आदि रहे।