फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा बोले : गुंडों की पार्टी सपा सत्ता में आई तो उद्योग-व्यापार हो जाएंगे बंद

Thu, 03 Feb 2022 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निामांकन के बाद मंझनपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि सपा और गुंडे एक-दूसरे के पर्याय हैं। ये देशद्रोहियों का समर्थन करते हैं। सपा सरकार आई तो प्रदेश में गुंडाराज कायम हो जाएगा।
विज्ञापन
Kaushambi : सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को सपा को गुंडों की पार्टी बताते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडाराज को लोग अभी भूले नहीं हैं। सत्ता में सपा की वापसी होने पर भय की वजह से प्रदेश में कल-कारखाने और व्यापार बंद हो जाएंगे। फिर अपहरण, हत्या, लूट, डकैती जैसे आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड बनने लगेगा। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की उन्होंने वकालत की और भाजपा को विचारों और संस्कारों की पार्टी बताया।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निामांकन के बाद मंझनपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि सपा और गुंडे एक-दूसरे के पर्याय हैं। ये देशद्रोहियों का समर्थन करते हैं। सपा सरकार आई तो प्रदेश में गुंडाराज कायम हो जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि गोरखपुर सीरियल बम धमाका और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपियों पर दर्ज मुकदमे अखिलेश सरकार ने वापस ले लिए थे।


बाद में कोर्ट ने सभी को दोषी करार दिया। इनमें से कुछ को फांसी तो कुछ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। नड्डा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि कश्मीर में धारा-370 हटाने के साथ ही तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाई गई। इतना ही नहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण आरंभ कराने के साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन

कौशाम्बी : केशव प्रसाद के नामांकन में हिस्सा लेने पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : प्रयागराज
योगी सरकार ने बदली प्रदेश की दशा
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप लोगों ने वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी की सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाई। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को बदलकर इसे विकास की राह पर ला दिया है। मोदी-योगी के राज में हर गरीब के घर में  बिजली,पानी, शौचालय का निर्माण कराया गया। गरीबों को मुफ्त रसोईं गैस का कनेक्शन दिया।


कोरोना काल में डेढ़ साल से लगातार गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। किसानों को छह हजार रुपये सम्मान निधि दी जा रही है। सपा सरकार होने पर ये सभी काम नहीं हो पाते। कहा कि योगी-मौर्य की सरकार में प्रदेश के गुंडे जेल में या फिर दूसरे प्रदेश में पलायन कर गए हैं। अगर गुंडे कहीं मौजूद हैं, तो वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची में हैं।


सभा को प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अद (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। संचालन प्रशांत केसरी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, सदर विधायक लालबहादुर, मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुुर, चायल के अद प्रत्याशी नागेंद्र पटेल समेत मौजूद थे।
विज्ञापन

कौशाम्बी : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Kaushambi
माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाकर बन रहे गरीबों के घर: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा जातिवादी और सामंतवादी पार्टी नहीं है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया की अवैध संपति पर बुलडोजर चलवाकर वहां गरीबों का आशियाना बनवाया है।


जनसभा में मौजूद भीड़ से उन्होंने पूछा कि सरकार ने गरीबी को गैस चूल्हा, बिजली, मुफ्त राशन के साथ तेल भी दे रही है कि नहीं? जवाब हां में आया। इसके बाद उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव हों या फिर सदर विधायक लाल बहादुर, आखिर किसान परिवार से ही हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैै, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें