Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करते मेजा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी संदीप पटेल।
- फोटो : प्रयागराज
फाफामऊ, दक्षिणी और कोरांव से एक भी नामांकन नहीं
तीसरे दिन भी फाफामऊ, शहर दक्षिणी तथा कोरांव से किसी ने नामांकन नहीं किया। वहीं मेजा से सबसे अधिक तीन लोगाें ने नामांकन किया है। प्रतापपुर से दो लोगों ने पर्चा भरा है। अन्य सात विधानसभा से एक-एक नामांकन हुए हैं।
मुज्तबा सिद्दीकी समेत कई सपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
शुक्रवार को नामांकन के लिए लंबी कतार लगने की उम्मीद है। प्रतापपुर के विधायक मुज्तबा सिद्दीकी सपा टिकट पर फूलपुर विधानसभा से नामांकन करेंगे। इनके अलावा कई सपा उम्मीदवारों के भी शुक्रवार को नामांकन करने की उम्मीद है।
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची सोरांव से सपा प्रत्याशी गीता शास्त्री।
- फोटो : प्रयागराज
गीता शास्त्री पर मुकदमा नहीं, असहले दो
सोरांव से नामांकन करने वाली गीता शास्त्री पर कोई मुकदमा नहीं है। नामांकन पत्र के साथ जमा हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। हालांकि उनके पास राइफल और बंदूक के लाइसेंस हैं। गीता की वार्षिक आय 2.65 लाख रुपये के करीब है।
बैंक में बचत तथा एफडी खाताओं में उनके 75 लाख रुपये से अधिक राशि जमा है। 22.50 लाख रुपये की टाटा हैरियर गाड़ी है, जिसे उन्होंने पिछले वर्ष ही खरीदा है। उनके पास 16 लाख रुपये के सोने के गहने हैं तथा दो किग्रा चांदी है। उनके पास आवास के साथ कृषि योग्य भूमि भी है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। गीता पर 10 लाख रुपये का बैंक लोन भी है।
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते मेजा विधानसभा से सपा प्रत्याशी संदीप सिंह पटेल।
- फोटो : प्रयागराज
संदीप सिंह पर हैं गंभीर अपराधों में मुकदमें
मेजा से सपा प्रत्याशी संदीप सिंह की ओर से नामांकन फार्म के साथ दिए गए हलफनामा के अनुसार उन पर अपहरण, चोरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। संपत्ति के मामले में संदीप करोड़ पति हैं। उनके पास 90 लाख रुपये से अधिक चल तथा दो करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास भी 43 लाख चल तथा सवा आठ लाख रुपये अचल संपत्ति है। संदीप के नास महिंदा एक्सयूवी कार है। 13.64 लाख रुपये से अधिक उनकी वार्षिक आय है।
9600 में से 368 कर्मचारी रहे अनुपस्थित
चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों का प्रशक्षिण बृहस्पतिवार को मेरी लूकस तथा बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में शुरू हुआ। पहले दिन 9600 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इनमें से 368 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण से पहले 2904 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन भी लगाया गया।