फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सत्ता में आई तो महादानी हर्षवर्धन की सोने की लगवाएंगे प्रतिमा : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सत्ता में आई तो महाकुंभ में सबकुछ दान करने वाले महादानी सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा उसी स्थान पर लगाई जाएगी, जहां से भाजपा सरकार ने हटवा दी है। धार्मिक उन्माद और जातियों का झगड़ा अगर कोई बढ़ाने का काम कर रहा है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा तो समय-समय पर डिवाइड एंड रूल करना जानती है। ये भाजपा का सबसे प्लांड प्रोग्राम है। ये भाजपा की अपनी सोच है। सच्चाई तो ये है कि अगर ये 400 पार हो गए होते थे तो सड़कों पर तलवारें लहराई जातीं। यहां तो बम फेंकना कॉमन है।
विज्ञापन


पता नहीं सरकार ने कब प्राइवेट व्हीकल को कॉमर्शियल की परमिशन दे दी अखिलेश ने कहा-एक जगह तो सरकार ने दावा किया कि हम लोगों ने बाइक वाले बच्चों को रोजगार दिया। इसका मतलब तो यह है कि अब अगला कुंभ होगा, तभी रोजगार मिलेगा। उसके बीच में नहीं मिलेगा। पता नहीं सरकार ने कब प्राइवेट व्हीकल को कॉमर्शियल यूज के लिए किस नियमावली में अलाउड कर दिया। ये अलग बात है कि पकड़ा-पकड़ी में उनके लोग भी पकड़े गए।

सरकार 30 से बहुत प्रभावित रही। जब सरकार से पूछा गया तो कितने लोगों की जान गई तो बोले-30। नाविकों ने कितना कमाया तो एक व्यक्ति का उदाहरण दिया, बोला- 30। पूछा गया कि कितना व्यापार हुआ तो कहा गया 30 गुना 10 हजार करोड़ रुपये का। अगर इतना व्यापार हुआ है, तो प्रयागराज के लोग घर में हाउस अरेस्ट क्यों रहे।
विज्ञापन


हर दंगे के पीछे भाजपा के लोगों का हाथ होता है भाजपा वक्फ बिल इसलिए लेकर आई है कि ये जमीन छीन ले। ये भूमाफिया पार्टी है। प्रयागराज में भी आप देख लीजिए इन्हीं लोगों ने कब्जा कर रखा होगा। पश्चिम बंगाल में जो दंगा बताया जा रहा है, उस पर कार्रवाई हो रही है। एक बात याद रखिए, दंगा कराने के पीछे कुछ होता है तो उसमें भाजपा का हाथ होता है। सपा मुखिया ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज का उदाहरण दिया।
बताया कि वहां एक गरीब को इन्होंने पकड़ा। उससे कहा कि तुम 10-20 हजार रुपये ले लो और ये मांस मंदिर में फेंक दो। वह घबरा गया। उसके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी गया। वहां उसे मांस फेंकवाया गया। नतीजा यह हुआ कि बड़े पैमाने पर दंगा हुआ। जब हम लोगों जांच, तो उसमें 17 भाजपा नेता जेल गए। जहां ऐसी घटना होती है, उसमें भाजपा शामिल होती है।

डबल इंजन वालों का इंजन-इंजन टकरा रहा है अखिलेश ने कहा- 2027 में भाजपा का सफाया होगा। जो अपने को डबल इंजन कहते थे, अब तो इंजन-इंजन टकरा रहे हैं। यही नहीं, डिब्बे-डिब्बे भी टकराने लगे हैं। सच्चाई तो ये है कि दिल्ली वालों को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए कम्युनल रास्ता अपना रहे हैं। ये लोग हमारे लैपटॉप की नकल की और मोबाइल बांटे, लेकिन इनके मोबाइल चलते ही नहीं।
इनसेट

वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं होता, विचारों से बनता है

पूर्व सीएम अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि विरासत में गद्दी मिल सकती है, काबिलियत नहीं? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था, तो सबसे पहले विवेकानंद जी की प्रतिमा दिखाई दी। भाजपा के लोगों को उनके शिकागो में दिए गए भाषण से सीख लेनी चाहिए। हमारा धर्म हमें टालरेंस सिखाता है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि कोई वस्त्र पहनने से योगी नहीं बन जाता है। अपने विचारों से योगी बनता है। मैं जब अगले चौराहे पर गया, तो मैंने वहां देखा उस चौराहे पर एक ड्रेस है। वो स्पेस सूट लग रहा है। वही सूट पहनाकर दूसरे प्लैनेट पर उनको भेज दो। तब इन्हें फायदा होगा।



कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे अखिलेश, पूछा हालचाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के घर उनकी पुत्री के शादी समारोह में शामिल हुए। पार्टीजनों ने हवाई अड्डे से लेकर शहर तक जगह -जगह उनका स्वागत किया। सपा प्रमुख कई पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर भी पहुंचे। अखिलेश यादव झूंसी की पूजा मिश्रा,देव बोस, दरभंगा कॉलोनी निवासी विधायक आरके वर्मा, बेली के आदिल हमजा, कटरा निवासी इमरान उल्ला और सिविल लाइंस में निर्मला यादव के आवास पर पहुंचे। इसके बाद संगम स्थित अक्षय वट का दर्शन- पूजन भी किया। शाम 6:30 बजे वह बमरौली हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, उपाध्यक्ष लल्लन राय, सांसद नरेश उत्तम पटेल,महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विजमा यादव, हाकिम लाल बिंद, गीता पासी, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,केके श्रीवास्तव,संदीप यादव, पूर्व विधायक जोखूलाल यादव, राधेश्याम पटेल, सत्य वीर मुन्ना, मुजतबा सिद्दीकी, अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, पंधारी यादव, अमर नाथ मौर्य, कृष्ण मूर्ति यादव, दान बहादुर मधुर समेत कई नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें