महाकुंभ 2025 में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही प्रयागराज की भव्यता में और चार चांद लगाने के लिए कई सुझाव दिए। मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपके सतत निर्देशों के अनुपालन में भव्य एवं दिव्य महाकुंभ 2025 की तैयारियां, शुरू हो गई हैं।
महाकुम्भ 2025 के आयोजन की भव्यता एवं दिव्यता में और निखार लाने की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विचार विमर्श एवं चर्चा की।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही प्रयागराज की भव्यता में और चार चांद लगाने के लिए कई सुझाव दिए। मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपके सतत निर्देशों के अनुपालन में भव्य एवं दिव्य महाकुंभ 2025 की तैयारियां, शुरू हो गई हैं, जिसके अंतर्गत कई नई परियोजनाएं विचाराधीन हैं।
ऐसे में अगर प्रदेश के अन्य जनपदों लखनऊ, कानपुर व गौतमबुद्धनगर में परिचालित मेट्रो रेल सेवा की भांति प्रयागराज में भी मेट्रो रेल सेवा आगामी कुम्भ मेला से पूर्व बन कर तैयार हो जाए तो इसका देश-विदेश में काफी अच्छा संदेश जाएगा। इसके लिए कनिहार-बमरौल और छिवकी-शांतिपुरम की मेट्रो लाइन को परेड पर एक्रॉस मिला कर निर्माण कराने से गंगा नदी पर एक अतिरिक्त पुल निर्माण की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
मंत्री नंदी ने महाकुंभ मेला के भव्य आयोजन को लेकर संगम क्षेत्र के आस-पास के एरिया में एक भव्य डिजिटल कुंभ म्यूजियम का निर्माण किए जाने का भी सुझाव दिया। मंत्री नंदी ने कहा कि डिजिटल म्यूजियम के साथ एक कल्चरल हब बनाने से पर्यटन विभाग के माध्यम से सरकार के राजस्व में काफी वृद्धि की सम्भावना बनेगी।