फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता कक्षाएं चलाने पर होंगे डिबार

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऐसे स्कूल जिन्होंने मान्यता के लिए आवेदन किया और उसके बाद कक्षाएं शुरू कर दीं, ऐसे स्कूल सावधान हो जाएं। सीबीएसई ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मान्यता लेने के लिए आवेदन करने के बाद कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों को दो वर्ष के लिए डिबार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से कहा गया कि मिडिल क्लास पाठ्यक्रम, माध्यमिक कक्षाओं के प्राविजलन मान्यता एवं माध्यमिक विद्यालयों के उच्च माध्यमिक कक्षाओं की मान्यता के लिए आवेदन के बाद आगे की कक्षाएं चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संबद्ध विद्यालय इस नियम का कड़ाई से पालन करें। बोर्ड ने छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए प्रबंधन एवं प्रधानाचार्यों को इस नियम का पालन करने को कहा है। बोर्ड की ओर से कहा गया कि कोई भी स्कूल छठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं की कक्षाएं बिना मान्यता के नहीं चला सकता। 
शहर में बड़ी संख्या में ऐसे बिना मान्यता के स्कूल भी चल रहे हैं जो सीबीएसई पैटर्न का बोर्ड लगाकर अभिभावकों को ठगने का काम कर रहे हैं।

र्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि मान्यता के लिए आवेदन करने का मतलब यह नहीं होता है कि वह कक्षाएं संचालित करें। बोर्ड की ओर से मान्यता के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों से कक्षाएं संचालित करने की अनुमति के बाद ही बच्चों के प्रवेश लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें